Tuesday, October 20th, 2026

कोलकाता में आज होने वाली असदुद्दीन ओवैसी की रैली पुलिस ने नहीं दी इजाजत

कोलकाता
कोलकाता पुलिस ने असदुद्दीन ओवैसी की इस रैली को करने की इजाजत नहीं दी है, जिसकी वजह से रैली रद्द कर दी गई है। इस बात की जानकारी एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव जमीर उल हसन ने दी है। एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की आज यानी गुरुवार को कोलकाता में रैली होने वाली थी। जमीर उल हसन ने कहा कि कोलकाता पुलिस ने रैली करने की उन्हें इजाजत नहीं दी। जमीर उल हसन ने कहा कि उन्होंने रैली के लिए कोलकाता पुलिस को 10 दिन पहले आवेदन दिया था। लेकिन हमें पुलिस ने सूचित किया वे हमें रैली नहीं कर देंगे।जमीर उल हसन ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार बताया। 

टीएमसी पर तंज करते हुए जमीर उल हसन ने कहा कि हम टीएमसी के ऐसे हथकंडों के आगे झुकने वाले नहीं हैं। हम चर्चा करेंगे और कार्यक्रम की नई तारीख आप सबको बताएंगे। जानकारी के मुताबिक 25 फरवरी को होने वाली असदुद्दीन ओवैसी की रैली कोलकात के अल्पसंख्यक बहुल मेतियाब्रुज इलाके में थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम अपनी पार्टी के प्रचार अभियान का आगाज करना चाहती थी। वहीं कोलकाता पुलिस ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी करने से इनकार दिया है। वहीं टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एआईएमआईएम के आरोपों को खारिज कर दिया है। सौगत रॉय ने कोलकाता पुलिस रैली के लिए इजाजत नहीं मिलने में अपनी पार्टी की भूमिका से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी ने असदुद्दीन ओवैसी की रैली को रद्द करवाने के लिए कोलकाता पुलिस से संपर्क नहीं किया है।

 

#असदुद्दीन ओवैसी

Source : Agency

पाठको की राय